अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-50 एरिया में झगड़े के दौरान आईटी इंजीनियर की गाड़ी से कुचलकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी अशोक ने गुरुवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस हत्या के मामले में एक आरोपी मनोज भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया गया था। कार पार्किंग के झगड़े में मृतक आईटी इंजीनियर के भाई व मां भी घायल हो गए थे। इस मामले में सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच जांच कर रही है। वहीं एसीपी क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि इस हत्या के मामले में आरोपी बनाए गए अशोक ने जहर खाकर जान दे दी।