पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन के रिमांड पर लिया
गुरुग्राम। पुलिस ने कोरियर सर्विस के नाम पर 15 लाख की ठगी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर लोगों से करीब 1.29 करोड़ रुपये की ठगी की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन के रिमांड पर लिया है।
साइबर क्राइम ईस्ट थाना में एक महिला ने शिकायत दी थी कि कोरियर सर्विस के नाम पर जालसाज ने उसके साथ 15 लाख रुपये की ठगी कर ली है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। मामले में एसीपी साइबर क्राइम विपिन अहलावत की अगुवाई में साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र व महिला इंस्पेक्टर पूनम सहित टीम ने एक आरोपी को सेक्टर-43 से काबू कर लिया। जिसकी पहचान मध्यप्रदेश के माधव नंबर निवासी राहुल पोपटानी के रूप में हुई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पीड़िता से कोरियर सर्विस के नाम पर की गई ठगी में उसके बैंक खाते में 1 लाख रुपये आए थे। आरोपी ने बताया कि यह अपने एक अन्य साथी द्वारा लोगों के साथ कूरियर सर्विस के नाम पर धोखाधड़ी करते हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल खंगालने पर इनके बैंक खाता में अब तक लोगों से की गई ठगी में करीब 1.29 करोड़ रुपये आना पाया गया गया है।