गुरुग्राम। अपराध शाखा बिलासपुर टीम ने बिलासपुर खुर्द से युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के जमालपुर गांव निवासी अजय के रूप में हुई है। आरोपी गुरुग्राम के बिनौला गांव में रह रहा था। टीम की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बिलासपुर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। संवाद