गुरुग्राम। सेक्टर- 29 थाना क्षेत्र में एक घर से आभूषण चोरी करने के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-39 टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मूल रूप सेझारखंड के जिला धनबाद के पश्चिम मेलोडी गांव निवासी शुभम कुमार के रूप में हुई है। आरोपी हाल में चरकपुर गांव में रहता है। महिला ने सोमवार को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 से 17 सितंबर के बीच में उनके घर से आभूषण चोरी कर लिए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उस पर चोरी करने का एक मामला भी पहले भी दर्ज हो चुका है। आरोपी के पास से चांदी की पायल, हीरे की अंगूठी, सोने के कान की बाली, चांदी का ब्रेसलेट और एक घड़ी बरामद की है। संवाद