फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मुआवजा घोटाले में नौ साल बाद गिरफ्तार आरोपी को जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2017 में घोषित किया गया था भगोड़ा, फर्जी पहचान से मुआवजा लेने के मामले में स्थानीय गवाह बनने का आरोप
विज्ञापन

गुरुग्राम। जमीन अधिग्रहण के 79.50 लाख रुपये के मुआवजा घोटाले में गिरफ्तार आरोपी शहजाद खान को जिला अदालत से नियमित जमानत मिल गई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डॉ. गगन गीत कौर की अदालत ने राहत दी। आरोपी को 2017 में भगोड़ा घोषित किया गया था और 16 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी पर फर्जी पहचान से बैंक खाता खुलवाने के दौरान स्थानीय गवाह बनने का आरोप है। मामला सोहना के गांव संचोली में अधिग्रहित जमीन के मुआवजे से जुड़ा है। जांच में असली जमीन मालिक की जगह दूसरे व्यक्ति को फर्जी दस्तावेजों से पेश करने का आरोप सामने आया था। अदालत ने गिरफ्तारी के बाद कोई बरामदगी नहीं होने और आरोपी के मुआवजा राशि का लाभार्थी होने की पुष्टि नहीं होने के आधार पर जमानत मंजूर की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें