ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपी को शुक्रवार को लुक्सर गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान खगरिया बिहार के प्रीतम उर्फ बादल (23) के रूप में हुई है। आरोपी वर्तमान में कुलेसरा गांव में रह रहा था। नाबालिग के परिजन ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस ने नाबालिग को सकुशल ढूंढकर परिजन के सुपुर्द किया था। ब्यूरो