फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कूड़े में आग लगाने वाला आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। उद्योग विहार थाने की पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कूड़े में आग लगाने वाले एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस को गश्त के दौरान उद्योग विहार फेज-2 में एक व्यक्ति वहां पर पड़े कूड़े-कचरे को एकत्रित करके जलाता हुआ मिला। आरोपी की पहचान हजारीबाग (झारखंड) के लुपुंग गांव निवासी अर्जुन कुमार (40 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी घटनास्थल पर रेहड़ी लगाता है। आरोपी द्वारा कूड़े में आग लगाकर पर्यावरण को दूषित करने पर उद्योग विहार थाने में धारा 287 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें