गुरुग्राम। फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में 7 मार्च की रात को केएमपी पर पैदल चल रहे एक युवक को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी अमर सिंह की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पचगांव टोल के पास चाय की दुकान चलाने वाले अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि 7 मार्च की रात करीब 11.30 बजे वह बाइक से अपने घर फर्रुखनगर जा रहा था। जब वह पटौदी टोल टैक्स के पास पहुंचा तो पैदल चल रहे युवक को एक कार ने टक्कर मार दी और मौके से भाग गया। घायल को उपचार के लिए सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। उपचार के दौरान युवक मौत हो गई। ब्यूरो