गुरुग्राम। सीपीएल क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए कॉरपोरेट फ्रेंडली मैच में एसीसी-11 ने सिटी हॉक्स को सात विकेट से हरा दिया। सिटी हॉक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट पर 167 रन बनाए। वहीं एसीसी 11 ने 14.3 ओवर में एक विकेट खोकर 168 रन बनाकर मैच जीत लिया। एसीसी -11 की ओर से कनिष्क दलाल ने 50 गेंदों पर 84 रन और संकेत ने 30 गेंदों पर 66 रन की शानदार पारी खेली। कनिष्क दलाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। संवाद