गुरुग्राम। सेक्टर-37 सी स्थित इंपीरिया आशियारा सोसाइटी के निवासियों ने उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने मुलाकात कर उन्हें सोसाइटी के घरों का निर्माण शीघ्र पूरा करवाने की मांग की। इसके पहले लोगों ने सिविल लाइंस स्थित टैंक पार्क के पास अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाए। खरीदार संघ के प्रवक्ता गौतम मैती ने बताया कि सोसाइटी का काम रुका हुआ है। पिछले दो सालाें में मात्र पांच प्रतिशत ही काम हुआ है। इस सोसाइटी में 992 आवंटी हैं जो जनवरी 2023 से अपने घरों का इंतजार कर रहे हैं। नियमानुसार उन्हें वर्ष 2023 में उनके घर मिल जाने चाहिए थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। लोग प्रोजेक्ट का 100 प्रतिशत पैसा दे चुके हैं। हरेरा, डीटीसीपी समेत तमाम अथाॅरिटी से वे गुहार लगा चुके हैं। संवाद