मंडावर स्कूल की छात्रा आकृति बनी विजेता। फाइल फोटो
सोहना। मंडावर के शांतिग्राम विद्या निकेतन स्कूल की पांचवीं की छात्रा आकृति ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया। उसने अंडर-11 ऊंची कूद में यह उपलब्धि हासिल की। इस शानदार प्रदर्शन के बाद आकृति का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हो गया है। हालांकि, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तारीख अभी तय नहीं हुई है। संवाद