फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दोस्तों के साथ घूमने आया युवक स्वीमिंग पूल में डूबा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से 40 लोगों का आया था ग्रुप
विज्ञापन


परिजनों ने नहीं की कार्रवाई की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। भोंडसी थाना क्षेत्र में अरावली में अपने दोस्तों के साथ घूमने आया 37 वर्षीय युवक की स्वीमिंग पूल में डूब गया। दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। युवक के परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला 37 वर्षीय अमित अपने दोस्तों के साथ अरावली के फार्म में मस्ती करने पहुंचा था। अमित मोबाइल एसिसरीज बनाने वाली कंपनी में कार्यरत था। सोमवार को कंपनी की ओर से 50 लोग अरावली रिट्रीट सेंटर रायसीना में पार्टी करने आए थे। जहां सभी कर्मचारी पार्टी में शामिल होकर मस्ती कर रहे थे। तभी अमित स्वीमिंग पूल में डूब गया। हालांकि आसपास के कर्मचारियों ने जब उसे देखा तो निकाल लिया और गुरुग्राम के आर्टिमिस अस्पताल में दाखिल कराया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। अमित के पिता सत्यप्रकाश ने किसी पर आरोप नहीं लगाया। वहीं भोंडसी पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें की भोंडसी थाना अंतर्गत लगते एक अन्य फार्म हाउस में बने अवैध स्वीमिंग पूल में दिल्ली की ही एक युवक की मौत पहले भी मौत हो चुकी है। प्रशासन ने आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं की है। भोंडसी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मदन ने बताया कि आस-पास के लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें