फर्रुखनगर। कारोला गांव के रहने वाले एक युवक को संयुक्त राज्य अमेरिका के जॉर्जिया विश्वविद्यालय की ओर से डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की गई है। विश्वविद्यालय की तरफ से आगरा के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक किशोर को यह उपाधि शनिवार को दी गई। बॉलीवुड अभिनेत्री एवं नृत्यांगना सुधा चंद्रन, फिल्म डायरेक्टर रवि कंक, देश भगत विश्वविद्यालय के डीन और शिक्षक ने मिलकर यह उपाधि दी। अभिनेत्री सुधा चंद्रन ने कहा कि किशोर जावलिया ने अपने अध्यापन व सामाजिक क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान दिया है। किशोर जावलिया मौजूदा समय में राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय फिरोजपुर झिरका में बतौर विद्यालय मुखिया कार्यरत हैं। उन्हें नूंह में लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने पर बेस्ट अध्यापक का भी अवॉर्ड मिल चुका है। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी चरण देव, पवन पूनिया, राजेश कुमार, रणबीर, संकुल प्रभारी राजुद्दीन, सुमित कुमार, चमन प्रकाश, मुख्य शिक्षिका लक्ष्मीबाई, अनीशा, अशोक कुमार पीटीआई, सुरेश कुमार, सुनील कुमार, शाकीर, मोहम्मद अब्बास आदि अध्यापक साथियों ने उनको डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर बधाई दी। संवाद