फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कैंटर की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित राठीवास मोड़ के पास बृहस्पतिवार सुबह कैंटर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे में मृतक का भाई और अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बिलासपुर थाना पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनोखरी गांव निवासी विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वह अपने बेटे विवेक के साथ मोटरसाइकिल से बिलासपुर की तरफ जा रहे थे। जब वह राठीवास मोड़ के पास पहुंचे तो देखा बड़ा बेटा विपिन और उसका दोस्त रितेश सड़क किनारे दौड़ लगा रहे थे। बेटे से बात करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल रोककर किनारे की तरफ चले गए। इसी दौरान विवेक, विपिन और रितेश मोटरसाइकिल के पास खड़े होकर बात करने लगे तभी राठीवास मोड़ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर ने तीनों को टक्कर मार दी। विवेक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे गुरुग्राम के सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो घायलों, विपिन और रितेश का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें