फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुड़गांव रेलवे स्टेशन और बिजवासन रेलवे स्टेशन के बीच डाउन ट्रैक पर शनिवार की देर शाम ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक के दाहिने हाथ पर मां शब्द का रंगीन टैटू बना हुआ है। मृतक का कद लगभग 5 फुट 10 इंच है और उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच है। जीआरपी के जांच अधिकारी राजेश ने बताया कि इस मामले में धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू की गई है। आसपास के क्षेत्र में युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें