फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शेड में फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन





गुरुग्राम। भोड़ाकलां गांव में एक युवक ने शनिवार की रात करीब दो बजे अज्ञात कारणों से टीन शेड में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों को युवक की आत्महत्या के बारे में अल सुबह करीब 3.30 बजे पता चला। युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना मिलते ही बिलासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया। युवक की पहचान भोड़ाकलां गांव निवासी जगत (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गाड़ी सजाने का काम करता था। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि शनिवार की शाम को जगत कासन गांव स्थित मंदिर में लगे मेले में गया हुआ था। वह रात को करीब 2 बजे वापस आया था। इसके बाद वह टीन शेड में चला गया। जब परिवार वालों ने सुबह 3.30 बजे टीन शेड में जाकर देखा तो जगत का शव फंदे से लटका मिला। जांच अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि युवक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिवार वालों के अनुसार, जगत (मृतक) पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें