फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार की टक्कर से फ्लाई ओवर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक-युवती, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे पर सोमवार देर रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। इफको चौक के पास फ्लाई ओवर के ऊपर बाइक में एक गाड़ी ने इतनी तेज टक्कर मारी कि बाइक सवार एक युवक व युवती फ्लाई ओवर से नीचे गिर गए। उनकी बाइक ऊपर ही रह गई। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। डीएलएफ फेस दो थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार युवक मूल रूप से गुजरात का रहने वाला है और गुरुग्राम के सेक्टर-39 में एक पीजी में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। जबकि महिला की अब तक पहचान नहीं हुई है। वह अपनी महिला मित्र को बाइक पर घुमाने के लिए गया था। रात को वापस लौटते यह हादसा हो गया। वाहन दुर्घटना डीएलएफ फेस-2 थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में यश खट्टर ने बताया कि उसका भाई हर्ष कर्नाटक नंबर की बाइक पर सवार होकर अपनी महिला मित्र सुमन को घुमाने के लिए रात करीब 9.30 बजे गया था। जब रात करीब 11 बजे हर्ष वापस लौट रहा था तो इफको चौक के फ्लाई ओवर पर उनकी बाइक को पीछे से तेज रफ्तार आ रही क्रेटा गाड़ी ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर इतनी भीषण थी कि हर्ष व सुमन फ्लाई ओवर से नीचे आ गिरे और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक फ्लाई ओवर के ऊपर ही क्षतिग्रस्त हालत में मिली। हर्ष कुछ दिन पहले ही गुरुग्राम की जनता टैक्सटाइल कंपनी में काम करने के लिए आया था। जबकि मृतक युवती का नाम सुमन बताया जा रहा है। महिला के घर का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें