फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 17 सितंबर को 50 हजार घरों में होगा यज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस, विश्वकर्मा दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर को 50 हजार घरों में एक साथ यज्ञ कराने का अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत कार्टरपुरी स्थित कामधेनु धाम गोशाला में 108 कुंडीय यज्ञ से होगी। आयोजकों ने एनसीआर के करीब 50 हजार घरों में सुबह 9 से 10 बजे के बीच यज्ञ कराने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम संयोजक कामधेनु धाम गोशाला के अध्यक्ष एवं हरियाणा गोसेवा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष पूरन यादव लोहचब ने बताया कि अभियान के लिए लोगों से जनसंपर्क किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यज्ञ के माध्यम से गोसेवा, पर्यावरण संरक्षण, संस्कार और लोककल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से परिवार के साथ अपने घरों में यज्ञ करने और गोमाता की सेवा एवं संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें