गुरुग्राम के मानेसर के बास कुशला में एक घर की बेसमेंट में मजदूर दब गया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार दोपहर को बेसमेंट से थोड़ी दूर से एक ट्रक गुजर रहा था। इसी दौरान बेसमेंट की मिट्टी खिसक गई और उसमें काम करने वाला मजदूर फंस गया। दमकल कर्मियों ने मजदूर को बाहर निकाल लिया और अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया है।