गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से वार्ड-15 के साउथ सिटी-2 स्थित पार्षद कार्यालय में पेयजल सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए दो दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कैंप 20 व 21 दिसंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित होगा। इसमें पेयजल कनेक्शन, बिल में त्रुटि, बकाया राशि, नया कनेक्शन, नाम परिवर्तन सहित अन्य पेयजल सेवाओं से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा। कैंप के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो नागरिकों की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित करेंगे। संवाद