अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार ने बजट में गुरुग्राम में एक स्टार्ट-अप सुविधा सेल शुरू करने का प्रस्ताव रखा है। इसके साथ ही ड्रोन कारोबार को बढ़ावा देने का प्रस्ताव है।
नए स्टार्ट-अप करदाताओं की सुविधा के लिए वर्ष 2024-25 में गुरुग्राम में एक स्टार्ट-अप सुविधा सेल शुरू करने का प्रस्ताव है। यह सुविधा उन स्टार्टअप करदाताओं के लिए है, जिन्होंने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान शुरू कर दिए हैं या शुरू करने का इरादा रखते हैं। इस सुविधा से उन्हें जीएसटी से संबंधित मामलों जैसे कि पंजीकरण, रिटर्न दाखिल करने में मदद और कर अनुकूल उपायों के बारे में जानकारी मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार का एमएसएमई क्षेत्र को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पंचकुला में एक एमएसएमई जीएसटी सुविधा प्रकोष्ठ शुरू करने का भी प्रस्ताव है। प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (पीएफटीआई) के चेयरमैन दीपक मैनी ने बताया कि इससे नए रोजगार लगाने वाले युवाओं को काफी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम में काफी छोटे उद्योग है। ऐसे में नए युवाओं को इस केंद्र से सहायता मिल सकेगी। मैनी ने बताया कि सरकार ने ड्रोन उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बजट का प्रावधान किया है। उनका कहना हैँ कि इंडस्ट्री के लिए यह बजट सामान्य रहा है।