फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गहन सफाई के लिए चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। मानसून को देखते हुए नगर निगम गुरुग्राम ने शहरभर में सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों की डीप क्लिनिंग (गहन सफाई) के लिए विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत सड़कों, ग्रीन बेल्ट, फुटपाथों, बस क्यू शेल्टरों व सार्वजनिक स्थलों पर जमा मिट्टी, मलबा, प्लास्टिक वेस्ट, कूड़ा-कचरा एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थों की व्यापक स्तर पर सफाई की जाएगी। इस संबंध में बृहस्पतिवार को नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त प्रदीप दहिया ने अधिकारियों के साथ आयोजित एक वर्चुअल समीक्षा बैठक में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में स्वच्छता व्यवस्था, मानसून तैयारियों तथा जल निकासी प्रबंधन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निगमायुक्त ने सभी संयुक्त आयुक्तों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने जोन क्षेत्रों में नियमित दौरा कर सफाई कार्यों की निगरानी करें। प्रत्येक जोन में अभियान की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्धारित मानकों के अनुरूप सफाई कार्य किए जाएं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें