फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: शॉर्ट सर्किट से मिठाई की दुकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। जाटौली मंडी के हेलीमंडी की लाइब्रेरी मार्केट में मिष्ठान की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे उसमें रखा कीमती सामान जलकर राख हो गया। हेलीमंडी में बांग्ला स्वीट्स में शुक्रवार की रात को बंद दुकान में आग लग गई। दुकान मालिक नीरज यादव के अनुसार वह दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। सुबह उन्हें लगभग सवा पांच बजे के दुकान से आग की लपटें निकलती देखीं। इसके बाद वह दुकान पर पहुंचे। उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिससे सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। बगल में जूते-चप्पल की दुकान में भी आग गई। आग लगने से बांग्ला स्वीट्स में एयर कंडीशनर, फर्नीचर, फ्रिज, डीप फ्रिज, एलईडी टीवी एवं बिजली के उपकरण जलकर खाक हो गए और दुकान की छत में लगी टुकड़ियां भी नीचे गिर गईं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें