फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मानेसर में मीट की दुकानों के लिए बनेगा अलग बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जगह-जगह खुल रही मीट की दुकानों से लोगों को हो रही समस्या के चलते लिया फैसला
विज्ञापन


अवैध सेप्टिक टैंकरों पर होगी कार्रवाई, टैंकरों का निगम में करवाना होगा पंजीकरण


अमर उजाला ब्यूरो


मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र में मीट की दुकानों के लिए अलग बाजार बनाया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों ने इसके लिए जल्द ही जमीन तलाशने के लिए कहा है। नगर निगम ने यह फैसला क्षेत्र में मीट की अवैध दुकानों को ध्यान में रखते लिया है। इसके संबंध में नगर निगम क्षेत्र के गांव के निवासियों ने आयुक्त से शिकायत की। इसके अलावा क्षेत्र में अवैध सेप्टिक टैंकरों पर भी कार्रवाई होगी और अब इनका नगर निगम में पंजीकरण कराना होगा।


सोमवार को मानेसर नगर निगम के आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने क्षेत्र की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए), पूर्व सरपंचों और अन्य लोगों के साथ बैठक की। गांव वजीरपुर के पूर्व सरपंच ने कहा कि गांव में सीवर के पानी की निकासी, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे आदि की समस्या है। इसपर आयुक्त ने संबंधित अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। गांव मानेसर के प्रतिनिधि ने बताया कि गांव में साफ-सफाई, नालियों से पानी की निकासी और मीट की अवैध दुकानें मुख्य समस्या है।
विज्ञापन

आयुक्त ने अधिकारियों को मीट की दुकानों के लिए अलग से जगह चिह्नित करने के आदेश दिए। इसके अलावा सरकारी स्कूल में शौचालय के निर्माण और पंचायती भूमि पर कम्युनिटी सेंटर बनाने की मांग भी रखी गई। गांव शिकोहपुर के पूर्व सरपंच ने बताया कि गांव में किसी निजी हॉस्पिटल की ओर से बायोमेडिकल वेस्ट डाला जा रहा है। आयुक्त ने कार्रवाई के आदेश संबंधित अधिकारी को दिए। गांव शिकोहपुर में ही पीने के पानी की समस्या आदि को भी जल्द से जल्द हल करने का आश्वासन भी आयुक्त ने दिया। गांव रामपुरा,नौरंगपुर, बारगुर्जर, सिकन्दरपुर, लखनौला, नाहरपुर कासन, अलियर, ढाणा और कासन आदि गांवों से आए पूर्व सरपंच और प्रतिनिधियों ने अपने अपने गांव की समस्याओं के बारे में आयुक्त को अवगत करवाया।
आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने कहा कि स्थानीय लोगों को स्थानीय समस्याओं और समाधान की अच्छी समझ होती है। क्षेत्र में आ रही समस्याओं का समाधान निकालने के लिए हल ढूंढना ही उनकी प्राथमिकता है।


पॉलिथीन मुक्त होगा नगर निगम

आयुक्त अशोक कुमार गर्ग ने सेनिटेशन विंग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मानेसर नगर निगम क्षेत्र में पॉलिथीन के थोक विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालान किए जाएं। साथ ही उनके गोदामों को सील करके पॉलिथीन कब्जे में ली जाए।
विज्ञापन




अवैध सेप्टिक टैंकरों का चालान होगा
नगर आयुक्त ने कहा कि मानेसर निगम क्षेत्र में चल रहे अवैध सेप्टिक टैंकरों पर कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में चल रहे सेप्टिक टैंक संचालकों को नगर निगम में रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। टैंकरों के ऊपर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित भी करना होगा। जिन टैंकरों पर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं होगा। उस पर कार्रवाई के लिए ट्रैफिक पुलिस को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें