बास गांव की जर्जर सड़क। फाइल फोटो
मानेसर। नगर निगम मानेसर की ओर से बास गांव में करीब 536 मीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस काम पर निगम की ओर से लगभग 1 करोड़ 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के अनुसार, बास गांव चौक से हनुमान मंदिर तक सड़क बनाई जाएगी। निगम के कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने बताया कि बास गांव में सड़क निर्माण की योजना तैयार कर ली गई है। करीब 536 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कंक्रीट से किया जाएगा। इसके साथ ही सड़क के दोनों तरफ ड्रेनेज सिस्टम भी बनाया जाएगा। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। पार्षद कंवरपाल चौहान ने बताया कि गांव में सड़क की हालत खराब होने और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से ग्रामीणों को काफी परेशानी होती है। इस सड़क के बनने से गांव के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सड़क के दोनों तरफ ड्रेनेज सिस्टम बनने से पानी की निकासी भी बेहतर होगी। संवाद