फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जल्द बनेगा नया पावर हाउस, जमीन की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए जल्द ही नया पावर हाउस बनाया जाएगा। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम के निदेशक नवीन वर्मा ने 66 केवीए पावर हाउस का औचक निरीक्षण कर स्थानीय अधिकारियों से इस संदर्भ में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सोसाइटियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे बिजली की खपत में भारी इजाफा हो रहा है। नया पावर हाउस स्थापित करने के लिए भूमि की तलाश की जा रही है। जैसे ही उपयुक्त भूमि मिलती है, त्वरित निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वर्तमान में पावर हाउस पर 79 एमवीए का लोड है, जिसे कम करने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इसके लगने से क्षमता 80 एमवीए तक पहुंच जाएगी और बिजली आपूर्ति की समस्या में भी सुधार आएगा। निदेशक ने भरोसा दिलाया है कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें