गुरुग्राम। गुरुग्राम के एसडीएम एवं वाहन पंजीकरण के लिए अधिकृत रजिस्ट्रिंग अथॉरिटी हितेंद्र कुमार ने बताया कि सरकार की हिदायत अनुसार 13 अक्तूबर से एचआर26जीके नई सीरीज शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस नई सीरिज में अपने वाहनों का पंजीकरण करवाने के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। जिस किसी भी व्यक्ति को उक्त सीरिज में नंबर लेना है तो वह ऑनलाइन प्रक्रिया को अपनाते हुए URL/Site https://fancy.parivahan.gov.in/fancy/faces/public/login.xhtml पर ई-निलामी द्वारा एचआर26जीके सीरीज में नंबर ले सकता हैं। ब्यूरो