गुरुग्राम के खेड़कीदौला थाना के अंतर्गत बार गुर्जर गांव में बिल्डिंग मेटेरियल सप्लायर के घर पर पड़ोसी ने फायरिंग की। मंगलवार देर रात का मामला, घटना में दो गाड़ियों में गोली लगी, इसके अलावा किसी को गोली नहीं लगी। बताया जा रहा है कि नाली से निकलने वाले पानी को लेकर विवाद था। फायरिंग के बाद आरोपी अपनी थार गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।