फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: प्रशिक्षण को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। एससीईआरटी हरियाणा गुरुग्राम के दिशा-निर्देश अनुसार, डाइट गुरुग्राम में शुक्रवार को ऑनलाइन इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जरवेशन ट्रेनिंग के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम जिले के सभी एबीआरसी, बीआरपी और डाइट गुरुग्राम के सभी सदस्यों ने भाग लिया। डायट प्रिंसिपल सुमिता रांगी ने बताया कि यह कार्यक्रम क्लासरूम ऑब्जरवेशन के लिए बहुत ही प्रभावशाली माध्यम है। इसके प्रयोग से कक्षा-कक्ष में एक नया परिवर्तन देखने को मिलेगा। उन्होंने इस ऑनलाइन ट्रेनिंग को सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम की कोऑर्डिनेटर डाइट प्राध्यापिका रश्मि पंवार ने ऑनलाइन इफेक्टिव क्लासरूम ऑब्जरवेशन ट्रेनिंग के बारे में सभी शंकाओं का समाधान किया। इसमें उन्होंने मॉड्यूल-1 और 2 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में डाइट के वरिष्ठ प्राध्यापक पृथ्वीराज, वरिष्ठ प्राध्यापक तखत सिंह, वरिष्ठ प्राध्यापक अरुण कुमार राघव, वरिष्ठ प्राध्यापिका सोना यादव एवं अन्य सभी स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें