फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: फर्रुखनगर में भी राम-सीता विवाह की भव्य झांकी निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखनगर। श्री सनातन धर्म न्यू रामलीला कमेटी ने सोमवार को श्री राम-सीता विवाह महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य झांकी निकाली। इस दौरान पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिला। झांकी श्री सीताराम मंदिर, राजीव चौक से ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों के साथ शुरू हुई, जो मुख्य बाजार से होते हुए पुनः राजीव चौक पर संपन्न हुई। झांकी में कई मनमोहक दृश्य शामिल थे। सबसे आगे राजा जनक के दरबार में सीता और राजकुमारों की झलक प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

इसके बाद मुनि विश्वामित्र के साथ वन में जाते राम-लक्ष्मण की झांकी थी। रावण दरबार और ताड़का वध की आकर्षक झांकियों ने भी सबका मन मोहा।
पार्षद मुकेश सोनी ने इस आयोजन को आस्था का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि न्यू रामलीला कमेटी ने बहुत ही सुंदर आयोजन किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें