फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यूट्यूब चैनल मोनेटाइज करने के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। यूट्यूब पर चैनल मोनेटाइज करवाने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रहे नसीम निवासी उलेटा, थाना नगीना, जिला नूंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से फर्जी सिम और मोबाइल मिला है। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक विभिन्न शिकायतों के आधार पर साइबर पुलिस संदिग्ध मोबाइल नंबरों की जांच करने में जुटी है। इसी दौरान एक संदिग्ध मोबाइल नंबर जिले में सक्रिय मिला जिसके खिलाफ उत्तर प्रदेश (जालौन) और महाराष्ट्र (बुलढाणा) से साइबर फ्रॉड की शिकायतें पहले ही दर्ज थीं। तकनीकी सहायता और साइबर सेल के सहयोग से आरोपी को नूंह बडौजी रोड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ, जिसमें उपरोक्त मोबाइल नंबर के साथ-साथ दूसरा नंबर भी सक्रिय था। मोबाइल की जांच करने पर यूट्यूब से संबंधित ठगी की स्पष्ट चैटिंग व प्रमाण मिले। जांच में यह भी सामने आया कि सिम कार्ड एमपी सर्कल की फर्जी आईडी पर जारी किए गए थे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें