फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गांधी जयंती पर होगी वाद-विवाद प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। रीइग्नाइट इंडिया फाउंडेशन की ओर से गांधी जयंती के उपलक्ष्य में एक अक्तूबर को सेक्टर-106 स्थित भारत हाई स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें चार स्कूलों के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के बीच आधुनिक युग में महात्मा गांधी के विचार कितने तर्कसंगत हैं विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके अलावा श्रुतलेख और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। विद्यार्थियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। फाउंडेशन की संस्थापिका पुष्पा गौड़ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के विचारों और उनके जीवन मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें