यमुना सिटी/जेवर (संवाद)। जेवर के आरआर कॉलोनी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कथा के समापन पर विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथावाचक आचार्य विष्णु देव महाराज ने कथा के माध्यम से भक्तों को धर्म, भक्ति और कर्म का महत्व समझाया।