माता स्वरुप कांजिकाओं को सामूहिक भोज कराते सेवा भारती संस्था के लोग।
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। मंगलवार को दुर्गाष्टमी के उपलक्ष्य पर शहर के श्रद्धालुओं ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर माता स्वरूप कंजिकाओं को आमंत्रित कर सामूहिक भोज कराया। पिछले कई दिनों से मां दुर्गा के शारदीय नवरात्र चल रहे हैं। शहर की सेवाभारती संस्था द्वारा मां दुर्गा की ज्योत प्रज्वलित की और मातारानी की स्वरूप कंजिकाओं को आमंत्रित कर साफ पानी से पैर धोए तथा माथे पर रोली एवं चुनरी बांधकर उन्हें हलवा, पूरी-सब्जी एवं चने खिलाकर नवरात्रे के व्रत पारण किया। कंजिकाओं को समर्थ अनुसार भेंट देकर विदा किया। इसी अवसर पर सेवाभारती प्रधान महेंद्र कौशिक, अधिवक्ता सर्वेश सिंगला, नरेश जैन, डॉ यतेंद्र गर्ग, दीपक जैन, मंजू जैन, सुषमा वाधवा, पूजा थरेजा, सुभाष अग्गी, सचिन मंगला सहित काफी संख्या में सेवाभारती संस्था के लोग मौजूद रहे।