गुरुग्राम। दो महीने पहले राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक की टीम ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गुरुग्राम के चुनाव कार्यालय में तहसीलदार रोहित सुहाग को रंगे हाथों गिरफ्तार के मामले में अदालत में चालान पेश किया है। इस मामले में टीम ने उनके सहायक सौरभ को भी गिरफ्तार किया था। राहुल बाली ने टीम को दी शिकायत में बताया था कि उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनाव में अधिकारियों के इस्तेमाल के लिए गाड़ी मुहैया कराई थी। उन गाड़ी के बिल के भुगतान के लिए आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने के लिए दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। टीम ने 13 नवंबर 2025 को आरोपी को गिरफ्तार किया था। संवाद