फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मोटर साइकिल चोरी होने का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पटौदी। पटौदी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नानूकलां निवासी सुनील कुमार ने पटौदी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह लुहारी स्थित एक कंपनी में कार्य करता है। 9 मई की रात वह बाइक से कंपनी जा रहा था। इसी दौरान कंपनी की बस आ गई, जिसके बाद उसने अपनी मोटरसाइकिल एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी और बस में बैठकर कंपनी चला गया। अगले दिन सुबह लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। इसके बाद अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, जिसमें दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दिए। शिकायतकर्ता के अनुसार, मोटरसाइकिल में वाहन के जरूरी कागजात भी रखे हुए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें