फरीदाबाद। सेक्टर-85 में 15 अक्तूबर की रात नशे में धुत कार चालक ने साइकिल से घर लौट रहे राज मिस्त्री को टक्कर मार दी। हादसे के बाद संजीव (35) कार के नीचे फंस गया। गनीमत यह रही कि संजीव की जान बच गई और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मूलरूप से सेक्टर-85 निवासी संजीव पेशे से राज मिस्त्री है और घटना की रात काम खत्म करके साइकिल से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पीड़ित पत्नी की शिकायत के आधार पर खेड़ी पुल थाना ने कार नंबर के जरिए आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दुर्घटना में प्रयुक्त कार को अपने कब्जे में ले लिया है। संवाद