मानेसर। मानेसर क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों की तरफ से गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की टीमें गांवों में जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के तरीके बताएंगी। इस दौरान लोगों को मच्छरों से बचने और घर के आसपास सफाई रखने के लिए जागरूक किया जाएगा। इस दौरान लोगों से कूलर, गमले, टायर, पानी की टंकी और अन्य जगहों की नियमित सफाई करने को कहा जाएगा। नखड़ौला स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. तरुण चोपड़ा ने बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों की जागरूकता सबसे जरूरी है। समय रहते सावधानी बरतने से मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है। संवाद