अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर- 53 थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार सफाई कर्मी की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-52 के इंदिरा कॉलोनी के विजय कुमार ने कहा कि उसका बहनोई 39 वर्षीय इन्द्र नगर निगम में सफाई कर्मी था और इंदिरा कॉलोनी की गली नंबर दो में रहता था। वह मंगलवार की अल सुबह ड्यूटी के बाद साइकिल से घर की ओर आ रहे थे। एक अस्पताल के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने इन्द्र की साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लोगों ने इन्द्र को उपचार के लिए निजी आर्टिमिस अस्पताल पहुंचाया। जहां इन्द्र की मौत हो गई।