फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम से इंडिया गेट तक आतंकवाद के खिलाफ निकाली साइकिल यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में गुरुग्राम से इंडिया गेट, दिल्ली तक साइकिल यात्रा निकाली गई। यात्रा रविवार सुबह पांच बजे सेक्टर दस ए से शुरू हुई और इंडिया गेट पहुंचकर संपन्न हुई। कार्यक्रम का नेतृत्व समाजसेवी परमवीर सिंह यादव ने किया। प्रतिभागियों ने बाजू पर काली पट्टी बांधकर आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इंडिया गेट पर मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया। इस यात्रा में परमवीर यादव, होराम, एडवोकेट जोगिंदर अंजना और सोनू अंजना सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें