फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: खाली कराई जमीन पर बनेगी 30 मीटर चौड़ी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-12 ए में हाल ही में अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन पर अब विकास कार्यों का रास्ता साफ हो गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण सेक्टर-12ए में प्लॉट नंबर 473-एसपी के सामने 30 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराने जा रहा है। इसके साथ ही क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति, सीवरेज और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज (एसडब्ल्यूडी) लाइनें भी बिछाई जाएंगी। इन कार्यों पर 78.39 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता विमल दीप ने बताया कि संबंधित जमीन हाल ही में खाली कराई गई है। अब यहां सड़क और अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि योजना पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा के साथ-साथ पानी निकासी और सीवरेज व्यवस्था का भी लाभ मिलेगा। इन विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी कर दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें