गुरुग्राम। हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और नंबर प्लेट न लगाने वाले चालकों पर यातायात पुलिस ने 27 दिन में 99.99 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एक से 27 जनवरी के बीच में यातायात पुलिस ने 10,568 वाहन चालकों पर कार्रवाई की है। इस दौरान बिना नंबर प्लेट पर 3,787 चालान करते हुए 32.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एचएसआरपी नंबर प्लेट वाहन पर न होने पर 6,781 चालान करते हुए 67.74 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। एचएसआरपी नंबर प्लेट होने से वाहन का नंबर अंधेरे में चमकता है। ऐसे में वाहन पर निगरानी रखने में आसानी होती है। इसके साथ ही इस नंबर को कैमरे के माध्यम से भी ट्रेस किया जा सकता है। संवाद