फर्रुखनगर।
अमर उजाला फाउंडेशन और केयर प्वाइंट अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 102 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसके अतिरिक्त सैकड़ों लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य जांच का लाभ भी उठाया। शिविर का शुभारंभ पूर्व बैंक मैनेजर कूद्दूराम सैनी ने किया। इस अवसर पर होशियार सैनी, सुंदर यादव, बलराज पातली, महेन्द्र सिंह डूमा, हर्ष यादव, अभिषेक सैनी, अंकित सैनी एवं बाबूलाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर में सीनियर डॉ. अमित वर्मा, डॉ. रोहित, डॉ. विनय, डॉ. सुनीता, डॉ. विकास, डॉ. मनोज, डॉ. चांदनी एवं बब्लू (टेक्निकल इंचार्ज) में शामिल रहे। संवाद