फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: एसपीसी परीक्षा में 91 विद्यार्थियों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। नूंह में डीएवी. पुलिस पब्लिक स्कूल, पुलिस लाइंस में स्टुडेंट पुलिस कैडिट परियोजना के तहत सत्र 2024-26 की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय नूंह पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। इसमें जिले के छह स्कूलों के कुल 91 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार यह परीक्षा हर दो वर्ष में आयोजित की जाती है। परिणाम के आधार पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन द्वारा सफल विद्यार्थियों को एसपीसी प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। इस दौरान प्रधानाचार्य बलवंत सिंह व कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार आर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें