गुरुग्राम। जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत 3,98,808 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य है। दो दिनों में 3,62,955 बच्चों को खुराक पिलाई गई, जो 91.01 फीसदी है। छूटे बच्चों को खुराक पिलाने के लिए मंगलवार को भी घर-घर अभियान जारी रहेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जयप्रकाश ने अभिभावकों से सहयोग की अपील की। ब्यूरो