जिला बार एसोसिएशन चुनाव: अदालत परिसर में रहा उत्साह जैसा माहौल
पहले दिन प्रधान, उप प्रधान व संयुक्त सचिव के लिए दो-दो एवं सचिव पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव आगामी 15 दिसंबर को है। अलग-अलग पदों पर नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन शुक्रवार को 9 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। यह चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता रतन सिंह राघव के नेतृत्व में बनाई गई कमेटी द्वारा कराए जा रहे हैं। दो दिन नामांकन के बाद स्क्रूटनी प्रक्रिया पूरी होने पर नाम ही वापसी होगी।
चुनाव के लिए गठित कमेटी के पदाधिकारी रतन सिंह राघव ने बताया कि प्रधान पद के लिए अधिवक्ता पंडित अरुण शर्मा व अमरजीत यादव ने नामांकन पत्र भरा है। इसी प्रकार उप प्रधान पद के लिए मनीष शर्मा व देवेंद्र यादव ने नामांकन किया। सचिव पद के लिए एसएन राव, निखिल भारद्वाज व सुमित शर्मा ने नामांकन किया। संयुक्त सचिव के लिए दीपिका खन्ना व धर्मेंद्र चौधरी ने नामांकन पत्र भरे हैं।
रतन सिंह राघव का कहना है कि आज शनिवार को नामांकन किया जाएगा। नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए उम्मीदवार अपने सहयोगियों के साथ नामांकन करने के लिए पहुंचे। अदालत परिसर में उत्साह जैसा माहौल था। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष व सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराए जाएंगे। इसके लिए सभी अधिवक्ता सदस्यों से अपील व आग्रह किया गया है कि कमेटी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर चुनाव संपन्न कराने में सहयोग दें।
पटौदी बार एसोसिएशन के लिए नौ लोगों ने किया नाकांकन
पटौदी। बार एसोसिएशन पटौदी के चुनावों को लेकर न्यायालय परिसर में रिटर्निंग अधिकारी अधिवक्ता मनोज कुमार शर्मा की देखरेख में पहले दिन नामांकन भरे गए। इस मौके पर पहले दिन नामांकन भरने वालों में प्रधान पद के लिए विशाल सिंह चौहान व नरेश राव,उपप्रधान पद के लिए सीमा फोगाट व सोमदत्त,सचिव पद के लिए पवन कुमार जांगडा व शमशेर छिल्लरकी, सह सचिव पद के लिए भारत यादव व सुशीला भारद्वाज और कोषाध्यक्ष के सरला पंवार में अपना नामांकन भरा।