फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

88.23 फीसदी हुई मरीजों के स्वस्थ होने की दर

विज्ञापन
विज्ञापन
88.23 फीसदी हुई मरीजों के स्वस्थ होने की दर
विज्ञापन

गुरुग्राम। जिले में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है और अब जिले में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 88.23 फीसदी हो गई है। पिछले सप्ताह मरीजों के स्वस्थ होने की दर 86.71 फीसदी थी। उपायुक्त ने रिकवरी में सुधार का श्रेय जिले को लोगों, स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन की संयुक्त कार्य नीति को दिया है। उपायुक्त अमित खत्री ने कहा कि जिले के लोगों की जागरूकता तथा जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की सजगता से कोरोना संक्रमित मरीजों के स्वस्थ होने की दर में लगातार सुधार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के उपायों को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की वजह से आम जनता ने काफी हद तक सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है, जो अच्छा संकेत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें