फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: 250 करोड़ के बजट से 84 गांवों को मिलेगा मीठा पेयजल

विज्ञापन
विज्ञापन
भादस में 50 लाख लीटर का बूस्टर बनकर तैयार, 2 महीने में सप्लाई चालू होने के आसार
विज्ञापन

सुल्तानपुर से रेनीवैल पाइपलाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण पहुंचा
राजूद्दीन जंग
नगीना। गर्मियों से पहले जल जीवन मिशन हरियाणा द्वारा 250 करोड़ रुपये के बजट से यमुना नदी के आगोश से मेवात क्षेत्र के 84 गांवों को मीठा पेयजल देने की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। योजना को सिरे चढ़ाने के लिए सुल्तानपुर, उटावड़ व भादस में 50-50 लाख लीटर क्षमता के बूस्टर लगभग तैयार हैं। इससे खारे पानी की समस्या से जूझ रहे नगीना क्षेत्र के 52 गांवों को सीधा फायदा होगा। अधिकतर गांवों में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा कर चुका है तो कुछ बाकी हैं। छोटे-छोटे गांवों तक पेयजल पहुंचाने के लिए उमरा, खानपुर घाटी, नगीना, जलालपुर फिरोजपुर व भादस गांव में 5 लाख लीटर क्षमता के वाटर बूस्टरों का निर्माण तेजी से चल रहा है। 31 मार्च 2024 तक हरहाल में हरियाणा सरकार संबंधित गांवों तक पेयजल पहुंचाना चाहती है। पर्याप्त मात्रा में गांवों तक शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग द्वारा यमुना किनारे सुल्तानपुर गांव से 8 बोरवेल लगाकर 800 एमएम की 67 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन मुहैया कराई गई थी। वहीं, फिरोजपुर झिरका खंड के 80 गांवों को पानी देने के लिए 267 करोड़ रुपये की पेयजल योजना का कार्य पूरा हो चुका है।

मरोड़ा के सरपंच मुस्ताक, जलालपुर फिरोजपुर की सरपंच रफीका अजीज, भादस सरपंच शौकत ठेकेदार ने बताया कि खारे पानी की समस्या से नगीना उप तहसील के गांव त्राहि-त्राहि कर रहे हैं। केवल पेयजल के ऊपर दो-तीन हजार रुपये का खर्चा प्रत्येक परिवार का होता है। टैंकरों के खरीदे पानी से कपड़े धोने, स्नान करने, बर्तन धोने और मवेशियों को पानी पिलाने के कार्य होते हैं।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में नगीना खंड के सभी गांवों तक मीठे पानी की आपूर्ति के लिए सुल्तानपुर यमुना किनारे से पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। इस साल के अंत तक पेयजल सप्लाई आरंभ होगी। मुख्यमंत्री से कहकर अलग से नगीना के 52 गांवों के लिए 228 करोड़ रुपये से मंजूर कराई थी।
विज्ञापन

जननायक जनता पार्टी के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद ने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मेवात में पेयजल समस्या को लेकर काफी गंभीर हैं। गठबंधन सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 में बजट मंजूर होने के बाद कार्य शुरू हुआ, जो 2023 के अंत तक नगीना, पिनगवां और फिरोजपुर झिरका के गांवों तक मीठे पानी की सप्लाई शुरू होगी।
कैप्शनः भादस में निर्माणाधीन वाटर बूस्टर व पाइपलाइन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें