इन्वेस्टमेंट फ्रॉड से लेकर डिजिटल अरेस्ट और सेक्सटॉर्शन जैसे मामलों में थे शामिल
गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने बीते 21 दिनों में 81 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। जांच टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों, गहन जांच के जरिये साइबर ठगी में संलिप्त आरोपियों की पहचान की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी आम नागरिकों को अपने जाल में फंसाने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाते थे। इनमें इन्वेस्टमेंट एवं ट्रेडिंग फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, सोशल मीडिया, इंस्टाग्राम आईडी फ्रॉड, एपीके फाइल के जरिए साइबर ठगी, सेक्सटॉर्शन जैसे मामले शामिल हैं। इनसे भारी मात्रा में उपकरण भी बरामद हुए हैं। एसीपी साइबर क्राइम गौरव फौगाट ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस द्वारा साइबर ठगों के विरुद्ध केवल गिरफ्तारियों तक सीमित न रहकर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उनके नेटवर्क एवं अपराध में इस्तेमाल किए गए संसाधनों की गहन जांच की जा रही है। ब्यूरो