गुरुग्राम। मियावाली कॉलोनी स्थित कम्युनिटी सेंटर में श्री श्याम सेवा मित्र मंडल की ओर से रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रोटरी ब्लड सेंटर और निजी अस्पतालों की मेडिकल टीम ने सहयोग किया। शिविर में करीब 80 लोगों ने रक्तदान किया। इस दौरान करीब 50 लोगों की फाइब्रो स्कैन भी किया गया। इसके अलावा आंखों, दांतों, बीपी, शुगर, ईसीजी और जनरल फिजिशियन से संबंधित स्वास्थ्य जांच भी की गई। कार्यक्रम में श्री श्याम सेवा मित्र मंडल के आयुष जीवन, विशाल शर्मा, धर्मेश तायल, हरीश सिंगला सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद